Thursday, September 19, 2024

सहारनपुर में दो युवकों को चोरी के सामान के साथ किया गया गिरफ्तार

सहारनपुर (फतेहपुर)। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने खेतों से तार, मोटर आदि सामान चोरी करने वाले दो दोस्तो को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, कांस्टेबल पंकज कुमार व सैफ अली ने मुखबिर की सूचना पर जंगलों में ट्यूबवेल,तार, स्प्रे आदि चोरी करने के मामले में सागर पुत्र रणधीर निवासी ग्राम शेरपुर व अतुल कुमार पुत्र सुभाष निवासी ग्राम शेरपुर को गिरफ्तार किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस टीम ने वादी जान मोहम्मद के यहां से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया है। वादी ने थाने में चोरी के मामले की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की तो उसमें उक्त दोनों युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसके बाद पुलिस ने आज दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय