Saturday, May 18, 2024

पेट में मिला तस्करी कर लाया गया 10 लाख का सोना, डीआरआई टीम ने दो को पकड़ा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। डीआरआई की नोएडा यूनिट ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 10 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद हुआ है। यह सोना एक आरोपी ने अपनी पेट में छिपा रखा था।

दोनों का नोएडा के जिला अस्पताल में एक्सरे कराया गया। जिसके बाद पेट से सोना निकाला गया। पकड़े गए लोगों में से एक दुबई से पेट में सोना छुपाकर ला रहे थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डीआरआई के दो अधिकारी मंगलवार शाम नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर इन्होंने दो लोगों को एक्सरे करने का अनुरोध किया। इनकी पहचान देवरिया निवासी रत्नाकर शर्मा और अमित शर्मा के रूप में हुई है।

एक्सरे जांच में रत्नाकर शर्मा के पेट में करीब 200 ग्राम सोना छिपे होने की बात सामने आई। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। जबकि, अमित शर्मा के पेट में कुछ भी नहीं निकला।

दोनों दुबई से दिल्ली के बीच यात्रा कर रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय