Wednesday, May 21, 2025

मेरठ में विवाहिता पत्नी ने पति को मायके से पीटकर भगाया, जाने पूरा मामला

मेरठ। मेरठ के मोदीपुरम में पति पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है। जिसमें शादीशुदा होने के बाद भी एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। उसके बाद पहली पत्नी ने पति को पीटकर मायके से भगा दिया। पीड़ित विवाहिता थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी निवासी एक युवती की शादी करीब दो वर्ष पूर्व देहरादून निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार दोनों पक्षों में समझौते को पंचायत भी हुई, मगर बात नहीं बनी।

विवाहिता का आरोप है कि शादी से पहले पति के हरिद्वार निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे। प्रेमिका से पति ने दो महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। भंडाफोड़ हुआ तो परिवार में हंगामा मच गया। विवाहिता सुसराल छोड़ अपने मायके आ गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि दंपती में घरेलू विवाद है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय