Monday, April 21, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। आज गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

मेरठ पुलिस से गुरुवार को हुई मुठभेड़ में बदमाश काशिफ उर्फ कीड़ा घायल हो गया। आरोपी बदमाश ने 50 हजार की सुपारी लेकर स्क्रैप कारोबारी जलालुद्दीन को गोली मारी थी। गुरुवार को हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की गली नंबर-29 निवासी जलालुद्दीन (55) कारोबारी है। उनकी खैरनगर में दुकान हैं, जहां पुराना तांबा व पीतल खरीदने का काम करते हैं।

जलालुद्दीन के बड़े भाई हाजी बिलाल का पत्नी नाजमा से विवाद चल रहा था। बीती चार मई 2022 में बिलाल की हत्या गाजियाबाद के लोनी में हो गई थी। जिसमें नाजमा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने नाजमा को जेल भेज दिया था। बिलाल की हत्या में जलालुद्दीन और उसका भाई ग्यासुद्दीन पैरवी कर रहे हैं।

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में घायल के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस पुराने विवाद को लेकर भी जांच कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मंडप-खाना तैयार, बारात आने का था इंतजार, पार्लर गई दुल्हन मौसेरे भाई के साथ हो गई फरार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय