Wednesday, April 30, 2025

डबल मर्डर के मामले में पूर्व सांसद को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमपी को उच्चतम न्यायालय द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। पिछले दिनों ही अदालत ने एक्स एमपी को डबल मर्डर के इस मामले में दोषी करार दिया था।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुनाई गई एक बड़ी सजा के अंतर्गत राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई है। वर्ष 1995 के दौरान हुए इलेक्शन के बाद अंजाम दिए गए डबल मर्डर के केस में एक्स एमपी को उच्चतम न्यायालय द्वारा यह सजा सुनाई गई है।

[irp cats=”24”]

पिछले दिनों ही देश की शीर्ष अदालत ने राजद सांसद को डबल मर्डर के मामले में दोषी करार दिया था और सजा को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पूर्व सांसद को उम्र कैद की सजा सुनाने के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय ने डबल मर्डर में मौत का निशाना बने दोनों लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने का भी आदेश राजद सांसद एवं बिहार सरकार को दिया है। देश की शीर्ष अदालत ने वर्ष 1995 में हुई इस घटना में जख्मी हुए एक व्यक्ति को भी पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय