Sunday, September 29, 2024

घोसी उपचुनाव की निश्चित जीत पर प्रदेश कार्यालय पर सपाइयों में खुशी की लहर

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर विजयी बढ़त की खब़रों के साथ ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की बम्पर जीत तय हो गई सम्पूर्ण वातावरण समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।


कार्यकर्ताओं में जो जोश की लहर दिखी उससे प्रतीत होता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बुरी तरह से हारेगी। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप के साथ भांगड़ा की धुन पर नाचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रदेश कार्यालय के बाहर आतिशबाजी हुई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ में महिलाएं, नौजवान, अल्पसंख्यक, वकील, व्यापारी, शिक्षक सभी जीत के जश्न में डूबे थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


कार्यकर्ताओं की भीड़ के उत्साह में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी प्रदेश कार्यालय में आ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के लिए बधाई दी और जीत को उन्हें समर्पित किया।


राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राकेश प्रताप सिंह विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी, सी.एल. वर्मा, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राजेश यादव एवं डॉ़ राजपाल कश्यप, विकास यादव, सर्वेश अम्बेडकर, वंदना मिश्र, डॉ़ रमेश दीक्षित, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्र, रणविजय सिंह, कामरान बेग, देवेन्द्र सिंह यादव जीतू, संजय सविता विद्यार्थी, एस.के. राय, जयसिंह जयंत, नवीन धवन बंटी आदि ने भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा जीत के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व का आभार जताया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय