Sunday, June 16, 2024

मुजफ्फरनगर में तेंदुए ने फिर दी दस्तक…खेडी पचैंडा के जंगल में किसान पर किया हमला

मुजफ्फरनगर। पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा का विषय बने तेंदुए ने फिर से मुज़फ़्फ़रनगर में दस्तक दे दी है। थाना नई मंडी क्षेत्र में गांव पचैंडा खुर्द के जंगल में किसान पर हमला कर घायल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि गांव पचैंडा खुर्द निवासी रहतू प्रजापति आज सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था, जब वह चारा काट रहा था, तभी उस पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। पास में ही काम कर रहे दूसरे किसान ने लाठी से तेंदुए को भगाया, तो तेंदुआ किसान को छोड़कर बरुकी के जंगलों की तरफ भाग गया। तेंदुए के हमले में किसान के चेहरे पर पंजा लगा है और हाथ पर काटा गया है। घायल किसान को उपचार हेतु गांव में ही चिकित्सक के यहां लाया गया और उपचार कराया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय