Monday, May 20, 2024

दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत गंभीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दिल्ली के यमुना विहार इलाके में पिता-पुत्र को गोली मार दी गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान वीरेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे सचिन अग्रवाल के रूप में हुई है।

पिता के सीने में गोली लगी है जबकि बेटे के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अधिकारी ने कहा कि दोनों एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौटे थे, तो देखा कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले आरिफ ने अपनी कार उनके घर के सामने खड़ी की हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने उसे अपनी कार हटाने को कहा, जिसके बाद उनके बीच बहस छिड़ गई। आरिफ के मकान मालिक फुरकान और अन्य स्थानीय लोगों ने स्थिति को शांत किया।

हालांकि बाद में आरिफ ने अपने साथियों को बुलाया और वे पीड़ित के घर गए।

अधिकारी ने कहा, आरोपी फिर से उनके साथ बहस करने लगे और फिर गोली चला दी जिसमें सचिन और वीरेंद्र को गोली लगी।

अधिकारी ने कहा कि पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

अधिकारी ने कहा, स्थानीय निवासियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की जिसके बाद वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को भी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरिफ के मकान मालिक फुरकान के पीड़ित परिवार से काफी अच्छे संबंध हैं।

आरोपी आरिफ सेकेंड हैंड कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। अधिकारी ने कहा कि वह करीब सात से आठ महीने पहले किराए पर घर में आया था। आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय