Saturday, May 18, 2024

नोएडा में लिव इन पार्टनर को चाकू मारकर घायल करने वाला मुठभेड़ में लंगड़ा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक सहमति पार्टनर के ऊपर चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास करने वाले बदमाश को थाना फेस-टू पुलिस ने आज एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मूल रूप से कानपुर के रहने वाली एक महिला कुछ समय पूर्व अपने पति को छोड़कर नोएडा आ गई, तथा वह सेक्टर-93 में रहने लगी। महिला की मुलाकात टैक्सी चलाने वाले अमर पुत्र योगेश्वर शाह उम्र 24 वर्ष मूल निवासी जनपद समस्तीपुर बिहार से हुई। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद भी दोनों के अतरंग संबंध बने और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला की 19 वर्ष की बेटी और 15 साल का बेटा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर कल शाम महिला और अमर के बीच विवाद हो गया। अमर ने महिला के ऊपर हत्या करने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। उसने करीब 12 बार महिला के शरीर पर वार किया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, आरोपी मौके से भाग गया था।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार किया। उससे घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए पुलिस सेक्टर-93 गई। वहां पर आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली, तथा भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय