Sunday, June 2, 2024

कर्नाटक के एक शख्स ने हमास की जीत के लिए मांगी दुआ, वीडियो वायरल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

दक्षिण कन्नड़, (कर्नाटक)। दक्षिण कन्नड़ जिले के एक व्यक्ति द्वारा इजरायल के खिलाफ आतंकवादी संगठन हमास की जीत के लिए विशेष प्रार्थना करने का आग्रह करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इससे बहस शुरू हो गई है।

30 सेकंड के वीडियो में, खुद को मंगलुरु के खबरस्तान प्रेमी संघ के सदस्य जाकिर के रूप में पहचानेे जाने वाले व्यक्ति ने अपील की है कि उसके समूह के सदस्य फिलिस्तीन, गाजा निवासियों और हमास सैनिकों के लिए ‘दुवा’ (विशेष प्रार्थना) आयोजित करें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

तालिबानी जैसे कपड़े पहने जाकिर को एक धार्मिक ग्रंथ हाथ में लिए देखा जा सकता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इससे सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले में चिंता बढ़ गई थी।

वीडियो में जाकिर खुद को मंगलुरु शहर के बंदर इलाके का निवासी होने का दावा कर रहा है।

पुलिस ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,845SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय