Wednesday, September 25, 2024

शामली में डकैती के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शामली। जनपद में जुलाई महीने में हुई है डकैती के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पकड़े गए आरोपी पर 50 हजार रूपये का इनाम था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना में जुलाई 9/10 की रात को बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने चार बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक फरार चल रहे बदमाश सोनू पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। जिसमें पुलिस ने 50,000 के इनामी बदमाश सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी ईनामी बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। वहीं मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है।

 

 

पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध हथियार और एक लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं घायल बदमाश और कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार का कहना है, कि झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना में सुंदर सिंह के मकान पर 9/10 जुलाई की रात को डकैती की घटना हुई थी, जिसमें पांच आरोपी थे। चार को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

वही फरार चल रही एक इनामी बदमाश को बुधवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश पर छह मुकदमे शामली जनपद के है। जबकि अन्य कई मुकदमे नाम बदलकर जिसमें उसने अपना नाम या पिता का नाम बदलकर घटना को अंजाम दिया है। वपुलिस ने मुठभेड़ के बाद जहां आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल कांस्टेबल व घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है और आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय