Tuesday, May 13, 2025

गाजियाबाद में मेरठ रोड पर सड़क किनारे सो रहे पिता-पुत्री को कार ने कुचला, दो की जान गई

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड पर दुहाई के पास सड़क किनारे एक कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद चारपाई पर सो रहे खोखा संचालक बुजुर्ग वेदप्रकाश और उनकी बेटी प्रिया को कुचलते हुए पलट गई। हादसे में वेदप्रकाश और कार सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही सत्यनारायण की मौत हो गई। प्रिया और कार सवार बीएसएफ का जवान विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि मोरटा निवासी वेदप्रकाश का दुहाई में रैपिड स्टेशन के पास खोखा है। वह अपनी बेटी प्रिया के साथ मिलकर खोखा चलाते थे। रात खोखा बंद कर दोनों पास में चारपाई बिछाकर सो गए। तड़के तीन से चार बजे के बीच मुरादनगर की ओर जा रही कार पहले सड़क किनारे कटे पेड़ से टकराई।

 

 

इसके बाद चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्री को कुचलते हुए पलट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने सिपाही सत्यनारायण व वेदप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय