Sunday, April 27, 2025

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से शामली और जौनपुर में होगा भव्य महोत्सव का आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से शामली और जौनपुर में भव्य महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा। शामली महोत्सव का शुभारंभ 07 मार्च को होगा और यह 10 मार्च तक चलेगा, जबकि जौनपुर महोत्सव 10 से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों में कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे।

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

शामली महोत्सव: 07 से 10 मार्च

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शामली महोत्सव वी.वी. पीजी कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा। इस महोत्सव में स्वादिष्ट व्यंजन, खेल और मनोरंजन के विशेष स्टॉल,हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी,स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम,लेजर शो और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

[irp cats=”24”]

जौनपुर महोत्सव: 10 से 12 मार्च

जौनपुर महोत्सव का आयोजन शाही किले में किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और सामूहिक विवाह आयोजित होंगे। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और विरासत संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किए जा रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में जंगलों में चोरों का आतंक, चार ट्यूबवैल को बनाया निशाना, चुराया कीमती सामान

उत्तर प्रदेश पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित हो रहा है। राज्य की धार्मिक-आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक पर्यटन, संस्कृति, हस्तशिल्प और व्यंजन देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इन महोत्सवों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों, व्यवसायियों और हस्तशिल्प कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय