Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

गाजियाबाद। गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है।

बीती देर रात 2:10 पर फायर कंट्रोल रूम ने लोनी फायर स्टेशन पर ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रीयल एरिया में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी।

[irp cats=”24”]

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल दोनों फायर टेंडर के साथ फायर सर्विस यूनिट लोनी फायर स्टेशन से घटनास्थल पर रवाना हुईं। आग ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रीयल एरिया के सेक्टर ए -1 में स्थित “प्लॉट संख्या एफ-19 (प्लॉट एरिया 450 वर्गमीटर) पर बने तीन मंजिला भवन में संचालित सना गारमेंट्स नामक फैक्ट्री के भूतल पर लगी थी।

तत्काल फायर सर्विस यूनिटस ने होज पाईप फैलाकर और नज़दीक की फैक्ट्रीज में उपलब्ध जल स्रोतों से पानी भर-भरकर फायर टेंडर से पम्पिंग कर आग को बुझाना शुरू किया।

आग काफी तेजी से फैल रही थी, इसलिए जनपद के अन्य फायर स्टेशन से फायर टेंडर को भी बुलाया गया। कड़ी मेहनत से कुछ ही समय में लोनी फायर स्टेशन के दोनों फायर टेंडर ने आग के फैलाव को कंट्रोल कर आग को सीमित दायरे में घेर लिया और उसे बुझा दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय