Sunday, May 11, 2025

शामली में नगर निकायों में निर्मित एम.आर.एफ. सेंटर संचालित कराये जाने को लेकर बैठक आयोजित

शामली। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय में जनपद की नगर निकायों में निर्मित एम.आर.एफ. सेंटर संचालित कराये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को जल्द से जल्द एम.आर.एफ. सेंटर संचालित करने के निर्देश दिये। साथ ही बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को एम.आर.एफ. सेंटर पर विद्युत संयोजन उपलब्ध करने के निर्देश दिए ताकि निकाय पर एम.आर.एफ. सेंटर की मशीनों का संचालन किया जा सकें।

 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बैठक में शासन के निर्देशानुसार आगामी मकर संक्रांति पर्व दिनांक 14 जनवरी  से 22 जनवरी तक राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों आदि में राम कथा रामायण पाठ, भजन, कीर्तन आदि संस्कृतिक होने वाले कार्यक्रमों की बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए पूर्व से ही तैयारी के निर्देश दिये।

 

आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह सहित निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय