Sunday, May 19, 2024

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, एक फरार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात लुटेरे के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें लुटेरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में घायल लुटेरे का क्षेत्र में आतंक था। वह कई घटनाओं में फरार चल रहा था।

सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि पुलिस रात में गश्त पर थी। इसी दौरान बाइक पर एक युवक तेज गति से जा रहा था। उसको चेकिंग के लिए रूकने का पुलिसकर्मियों ने इशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। आरोपी ने पेड़ की आड़ लेकर कई फायर पुलिसकर्मियों पर किए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस द्वारा भी बचाव में गोली चलाई गई। जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। युवक से हुई पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान बताया है। घायल बदमाश ने बताया कि उसके साथ एक और साथी था जो कि फरार हो गया है। जानकारी में सामने अया कि घायल बदमाश लूट की कई घटनाओं में शामिल था। उसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय