Saturday, May 11, 2024

मेरठ में बजुर्ग महिला पर कुतों के झुंड का हमला, क्षेत्र में बढ़ा आतंक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। कंकरखेड़ा व आसपास के क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्ते आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। कंकरखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, नगर निगम पर गंभीर आरोप भी लगाए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बादाम मंडी निवासी लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश किसी काम से सुभाषपुरी गई थी। इसी बीच सुभाष पुरी स्थित चर्च के पास आवारा कुत्तों का झुंड खड़ा था। बुजुर्ग महिला को देखकर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला के पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं, महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह डंडे मारकर कुत्तों को वहां से भगाया।

 

इसके बाद कुत्तों ने कई और लोगों पर भी हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह नहीं बुजुर्ग महिला को कुत्ते से बचाया। स्थानीय निवासी अरुण पंडित, रणजीत सिंह सलूजा, सुरेंद्र सिंह, अमित अरोड़ा, करण सिंह, लकी, रूबी, सुखविंदर कौर व जसप्रीत ने बताया कि पूर्व में कई बार सभासद व नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन न तो पार्षद ने और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जिस कारण क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

 

कंकरखेड़ा के वार्ड 23 में आवारा कुत्तों के आतंक से क्षेत्रवासियों का रहना दूभर हो गया है। आए दिन आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर घायल करते रहते हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी कई बार लिखित में नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर रखी है। बावजूद इसके नगर निगम आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। मंगलवार को हुई घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने खाना पूर्ति करते हुए कुछ आवारा कुत्तों को पकड़ लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय