Sunday, May 28, 2023

सहारनपुर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर के ग्राम हलवाना में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सुमित पुत्र राजेंद्र उम्र करीब 28 वर्ष निवासी हलवाना के पिताजी का काफी दिन पहले निधन हो गया था। जिसके कारण परिवार की जिम्मेदारी सुमित पर आ गयी थी। सुमित चार बहन-भाई थे। दोनो बहनों की शादी सुमित ने कर दी थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व सुमित ने अपनी बहन की शादी की थी। जिस कारण सुमित पर कर्ज हो गया था।
जिससे वह परेशान चल रहा था लेकिन आज सुमित ने परेशान होकर किसी विषलै पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर। वह अपनी पत्नी, बच्चे व बूढी माँ व बहनों को रोता बिलखता छोड गया। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जब परिजनों को सुमित के जहर खाने की सूचना मिली तो परिजन सुमित को सीएचसी फतेहपुर लेकर आये लेकिन डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना थाना फतेहपुर को दी गयी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिखा पढी कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय