Monday, April 28, 2025

सहारनपुर से मजदूरी करने हरियाणा गए युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, हुई मौत 

सहारनपुर (गंगोह)। मजदूरी करने हरियाणा गए युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला इलाही बख्श निवासी तनवीर उर्फ तन्नी 23 चार दिन पूर्व हरियाणा के रोहतक में अपने किसी रिश्तेदार के यहां मजदूरी करने के लिए गया था।
वह ठेली लेकर अमरूद बेचने के लिए सड़क किनारे से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की अचानक हुई मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गंगोह पहुंचे तथा गमगीन माहौल में उसे सुपर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय