Monday, May 19, 2025

वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का 49 की उम्र में ब्रेन हेमरेज से निधन

नई दिल्ली। वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का आज सोमवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है। पिछले सप्ताह गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और रविवार को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

कंपनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं। अपने आवास के पास गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा था।

ये हादसा तब हुआ जब उन पर स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया। वो वाघ बकरी टी ग्रुप के बोर्ड के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे और ग्रुप की सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का नेतृत्व कर रहे थे। इसके साथ ही वो एक टी टेस्टिंग एक्सपर्ट भी थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय