Friday, May 9, 2025

मुज़फ्फरनगर में शाहपुर चेयरमैन सीट पर आप ने लहराया परचम, अकरम कल्लू हुए विजयी घोषित

शाहपुर। नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हाजी अकरम कुरैशी उर्फ कल्लू  ने 1950 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हाजी अकरम कुरैशी ने 5606 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी परमेश सैनी 3656 को पराजित किया।

निर्दलीय प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी 2499 व गठबंधन प्रत्याशी हाजी इलियास को 1972 मत मिले। गठबन्धन प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहे।

नगर निकाय के 13 वार्डो के निर्वाचित  सभासद जिनमे वार्ड नम्बर 1 से सतीश पाल, वार्ड दो से श्रीमती नीतू , वार्ड 3 से मोहसीन, वार्ड 4 से वकीला बेगम, वार्ड 5 से मोनिका रीनू, वार्ड 6 से विशाल गर्ग, वार्ड 7 से मनोज सैनी, वार्ड 8 से आदिल खान, वार्ड 9 से कलाम अंसारी, वार्ड 10  से इस्लाम मलिक, वार्ड 11 से सोनू सैनी, वार्ड 12 से आसिफ सलमानी, वार्ड 13 से मनोज अरोरा सभासद पद के लिए निर्वाचित  हुए

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय