Thursday, April 24, 2025

संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजने पर AAP ने केजरीवाल जी को किया धन्यवाद

मेरठ। आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता न केवल उत्साह में डूबे हुए हैं बल्कि हर्ष और उल्लास के साथ अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं। आज पूरे उत्तर प्रदेश में कमोबेश उत्साह का ही माहौल देखने को मिल रहा है।

 

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी मेरठ के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर अपने पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी को इस बात की बधाई दी कि उन्होंने दोबारा से फिर से एक बार उत्तर प्रदेश के नेता गरीबों मजलूमों की बुलंद आवाज संजय सिंह को राज्यसभा भेजने का काम किया है।

[irp cats=”24”]

 

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देने के साथ-साथ एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह भी मीठा किया। अपने नेता केजरीवाल को इस बात का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने एक बार फिर से संजय सिंह को राज्यसभा भेजने का काम किया है जिसके चलते उत्तर प्रदेश में संगठन को एक ऐसा मजबूत नेता मिला है। जिसके चलते आगे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की आम आदमी पार्टी को एक बहुत मजबूती मिलेगी।

 

आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि संजय सिंह भले ही जेल में हैं लेकिन वह जेल से जिस तरह के प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं और उन्होंने जिस तरह से आम आदमी पार्टी की लड़ाई लड़ करके संगठन को मजबूत करके आज इस दिशा में पहुंचा दिया है कि आज पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर के पार्टी के संघर्ष को लड़कर के और जमीन पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सरकार विरोधी फैसलों के खिलाफ जमीन पर जुटा हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय