Wednesday, April 2, 2025

नगर पालिका देवबंद द्वारा जनमंच में आयोजित नवदेवी सम्मान समारोह में कई महिलाओं को सम्मानित करने पर हर्ष जताया 

देवबंद। सत्य सनाधन धर्म प्रेमी बहनों की शिक्षक नगर देवबंद में आयोजित हुई बैठक में प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगरपालिका देवबंद द्वारा जनमंच में आयोजित नवदेवी सम्मान समारोह में देवबंद की श्रीमति शुभलेश शर्मा, श्रीमति रेणू दत्ता, श्रीमति पूनम कौशिक, श्रीमति स्नेहा टंडन, श्रीमति शीला सैनी, श्रीमति दुर्गेश देवी, श्रीमति सुधा सैनी, श्रीमति रीतू, श्रीमति इंद्रेश बोबी, श्रीमति उमा छिम्बर आदि को सम्मानित करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। देवबंद नगर की महिलाओं को सम्मानित किये जाने पर श्रीमति रेखा धीमान ने कहा कि देवबन्द की महिलाओं का सम्मान होना देवबन्द के लिये गर्व का पल है।
हिन्दू शास्त्र कहते हैं और अनुयाई मानते भी हैं कि नारी सर्व शक्तिमान है। यह समय-समय पर हमारी विरांगना बहनों ने सिद्ध करके दिखाया है। इतिहास में झांसी की रानी, अहिल्या बाई होलकर और रानी पद्मनी सहित अनेक महिलाएं हुई है। वर्तमान में भी अनेक जुझारू राजणीतिक और समाजिक क्षेत्र में महिलाएं अपने कुल व भारत का नाम ऊंचा कर रही है तथा भावी पीढी के लिये उदाहरण पेश कर मिसाल कायम कर रही है।
ऐसी महिलाओ को वह शत-शत नमन करती है। श्रीमति शुभलेश शर्मा जिला शोध प्रमुख भाजपा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय सराहनीय है। योगी सरकार महिलाओं के मान- सम्मान व स्वामिभान के लिए दृढ सक्ंल्प है तथा महिलाओं को आगे बढाने का कार्य कर रही है जिसके लिये वह योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करती है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय