Saturday, April 20, 2024

सहारनपुर में योगगुरु आचार्या प्रतिष्ठा के योगसूत्रों से योग दिवस श्रृंखला हुई शुरू

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। 21 जून तक निरंतर तीन महीने चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के कार्यक्रमों का सिलसिला आज से मोक्षायतन योग संस्थान के पतंजलि सभागार में सभी आयुवर्गों के स्त्री पुरुषों की मौजूदगी में राजनयिक योग गुरु आचार्या प्रतिष्ठा, सैन्य प्रतिष्ठान आर वी सी की प्रथम महिला विभूति शर्मा, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक के एल अरोरा, महामंत्री सुरेंद्र लूथरा व नगर निगम के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से साधना दीप जलाने के साथ शुरू किया।
आज तड़के ही लोग बेरी बाग स्थित मोक्षायतन योगाश्रम इकठ्ठा होने शुरू हो गए थे। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजनानुरूप मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से सौ प्रमुख शहरों मे योग दिवस का सौ दिवसीय काउंट डाउन शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा अनुमोदित देश के अग्रणी योग संस्थान मोक्षायतन के जेडचिर यौवन के लिए योग कार्यक्रम में अग्रणी योग गुरु आचार्या प्रतिष्ठा ने सभी के लिए उपयोगी स्वस्थ जीवनशैली के सूत्र बड़े रोचक तरीके से साझा किए।
बड़ी संख्या को देखते हुए सीनियर सिटीजंस व युवाओं के अलावा किशोरों और छोटी आयु के बच्चों के लिए अलग अलग सत्रों का संचालन योगाचार्य प्रदीप कांबोज, नंद किशोर, सुमन्यु सेठ, केशव वर्मा और अजय यादव के मार्गदर्शन में संचालित किए गए। योगगुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने भी साधकों को योग के बहिरंग स्वरूप से आगे बढ़कर अभ्यंतर योग को अनुभव करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भारतीय योग के मौलिक स्वरूप को बचाने और आगे बढ़ाने की राह दिखाते हुए सीनियर सिटीजंस और योगाचार्यों को मिलकर व्यक्ति और देश के हित में योग संस्कार शिविर श्रृंखला निरंतर चलाने व सूर्योदय से पूर्व जगने, माता पिता व गुरु प्रणाम, नित्य योगाभ्यास, सात्विक आहार और स्वाध्याय के संकल्प लेने पर बल दिया।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क (कंपनी बाग) स्थित प्रदर्शनी स्थल मैदान के लिए प्रस्तावित इस एक दिवसीय योग उत्सव भारी वर्षा के कारण मोक्षायतन परिसर में ही संपन्न हुआ।
जिसमे सैन्य कमांडेंट राकेश शर्मा की पत्नी विभूति शर्मा, के एल अरोरा व डा एस के अग्रवाल ने योग गुरु आचार्या  प्रतिष्ठा व स्वामी भारत भूषण के प्रति आभार प्रकट किया।
बुजुर्गों और युवाओं को योग विद्या के चिरयौवन के सूत्रों से जोड़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम का समापन भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2080 की शुभकामना और गुरुदेव की प्रेरणा से संस्कारिक पुनर्जागरण की शुरुआत के संकल्प से हुआ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय