Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर-राधिकापुरम् स्थित ध्यान योग आश्रम पर 13 मार्च को होगा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड पर तीस फुटा रोड स्थित राधिकापुरम् में ध्यान योग आश्रम पर 13 मार्च दिन गुरूवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान भजन, कीर्तन उपदेश तथा फूलों की रंग-बिरंगी होली खेली जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 108 महामंडलेश्वर जूना अखाडा स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी जी महाराज एवं दंडी स्वामी शुक्रताल, महादेव आश्रम जी के स्वामी महेशाश्रम जी महाराज होंगे।

 

मुज़फ्फरनगर में डुंडी घाट पर पुल बनवाने के प्रयासों मे जुटे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल

 

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने बताया कि 13 मार्च, दिन गुरूवार को पचैंडा रोड पर तीस फुटा रोड स्थित राधिकापुरम् में उनके ध्यान योग आश्रम पर 13 मार्च दिन गुरूवार को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भजन, कीर्तन उपदेश तथा फूलों की रंग-बिरंगी होली खेली जायेगी।

 

मुज़फ़्फ़रनगर में परीक्षा देकर वापस लौट रहे छात्र के साथ दबंग युवकों ने की मारपीट

 

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 108 महामंडलेश्वर जूना अखाडा स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी जी महाराज एवं दंडी स्वामी शुक्रताल, महादेव आश्रम जी के स्वामी महेशाश्रम जी महाराज होंगे। उन्होंने बताया कि प्रसाद का वितरण दोपहर 12 बजे किया जायेगा। स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता के.के. शर्मा द्वारा किया जायेगा तथा अतिथियों का स्वागत ऋषभदेव शर्मा एवं ऋषिक देव शर्मा द्वारा किया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय