Saturday, May 10, 2025

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने पर्चा वितरण जागरुकता अभियान की शुरु

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई ने सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा ईड़ी के माध्यम से असंवैधानिक और अनैतिक गिरफ्तारी की असलियत को जनता के बीच रखने के लिए एक जनजागृति अभियान के तहत पर्चा वितरण अभियान 21 नवंबर 2023 से शुरू किया है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा किस प्रकार विपक्ष की आवाज को कुचलने और मोदी के भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले माननीय सांसद संजय सिंह को किस प्रकार मोदी ने घबराकर और २०२४ का चुनाव हारने की बौखलाहट में ईडी के माध्यम से असंवैधानिक और अनैतिक गिरफ्तारी कर लोकतंत्र को खत्म करने के कार्य को उजागर किया है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 23 नवंबर 2023 को रोहाना के पास गांव सादपुर में जिला मीडिया प्रभारी संजीव मान और जिला महासचिव अजय चौधरी द्वारा पर्चा वितरण के कार्य को अंजाम दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय