Thursday, July 25, 2024

JNU में ABVP ने लहराया भगवा, एबीवीपी का दावा- जीते काउंसलर्स के कई पद

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव इस बार काफी रोचक हो गया है। सभी प्रमुख सियासी दलों के छात्र संगठन इस चुनाव में भाग ले रहे हैं और किसका सिक्का जेएनयू में चलेगा, इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। बता दें कि पहले एबीवीपी सभी सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन बाद में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी वैसे-वैसे लेफ्ट का पलड़ा भारी हो गया। फिलहाल लेफ्ट चारों सीटों पर आगे चल रहा है और एबीवीपी के खाता नहीं खुलता नजर आ रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें कि इस बार जेएनयूएसयू के चुनाव में करीब 73 प्रतिशत मतदान हुआ था और खास बात यह है कि पिछले 12 साल में पहली बार इतना ज्यादा मतदान हुआ है, जिसका नतीजा ये है कि ABVP और लेफ्ट के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा था लेकिन अब एक बार फिर स्थिति लेफ्ट के ही फेवर में जाती दिख रही है।

प्रेसिंडेंट

उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP): 1787

धनंजय (Left) – 2411

उपाध्यक्ष

अवजीत घोष (Left) : 2135

दीपिका शर्मा (ABVP) : 1545

जनरल सेक्रेटरी

अर्जुन आनंद (ABVP) : 1992

प्रियांशी आर्या (BAPSA + Left) : 2719

जॉइंट सेक्रेटरी

गोविंद दंगी (ABVP): 2159

मोहम्मद साजिद (Left) : 2336

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय