Monday, May 19, 2025

मेरठ में पत्नी के जन्मदिन पर घर में फिसलकर गिरे मुनीम की मौत, भाई ने लिखवाई रिपोर्ट

मेरठ। टीपीनगर थानाक्षेत्र के चंद्रलोक काॅलोनी में पत्नी के जन्मदिन पर घर में फिसल कर गिरे मुनीम संजय गुप्ता (55) की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मौत से पहले संजय काफी देर तक तड़पते रहे। परिजन ने कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। लेकिन जब एंबुलेंस पहुंची तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। मुनीम का अपनी पत्नी से भी किसी बात पर विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

 

जानकारी के अनुसार चंद्रलोक कालोनी लाल मंदिर के पीछे संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी माधवी, बेटी प्रिया व रूपाली और बेटा आशीष है। संजय नवीन मंडी में एक आढ़ती के यहां मुनीम की नौकरी करते थे।

 

सोमवार को पत्नी माधवी का जन्मदिन था। शाम को वह अपने घर पहुंचे तो पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। बेटे आशीष ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। संजय पत्नी की ओर तेजी सेे बढ़ रहे थे तभी फर्श पर पानी गिरा होने की वजह से उनका पैर फिसल गया।

 

गिरते समय संजय का सिर टुल्लू पंप से जा लगा। जिससे संजय के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिजन ने एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस आधे घंटे बाद पहुंची। पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं आया।

 

इंस्पेक्टर टीपी नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संजय गुप्ता का पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के ही दौरान ही संजय फर्श पर गिरे पानी के कारण फिसल गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय