Thursday, February 27, 2025

सहारनपुर में दुष्कर्म और अपहरण के तीन मामलों में आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर सहारनपुर जिले में हाल ही में हुई दुष्कर्म और अपहरण की घटनाओं में से तीन मामलों में पुलिस ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि नकुड़ पुलिस ने एक नाबालिग युवती के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामले में साहिल पुत्र रोजा निवासी गांव टाबर नकुड़ कोतवाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक नकुड़ धर्मेंद्र गौतम के मुताबिक इसी माह के एक अगस्त को यह मामला दर्ज किया गया था। एक अन्य मामले में गंगोह पुलिस ने गांव कुंडाकलां निवासी युवक सारिक पुत्र वकील को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ इसी माह के तीन अगस्त को गंगोह कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि वह युवती को अगुवा कर अस्पताल ले गया था जहां उसने अस्पताल में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

 

 

पुलिस निरीक्षक हृदय नारायण सिंह के मुताबिक सारिक को पुलिस ने आज नया कुंडा के अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। अपहरण और दुष्कर्म के एक अन्य मामले में थाना मिर्जापुर पुलिस ने गांव अकबरपुर जाटोवाल निवासी युवक अंकित पुत्र शीशपाल को आज गिरफ्तार किया है। अंकित पर एक युवती को अपहरण कर दुष्कर्म करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने आज यह जानकारी भी दी कि थाना चिलकाना क्षेत्र में 10 वीं के छात्र द्वारा नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने का मुकदमा सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय