Monday, May 19, 2025

नोएडा में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा को अगवा कर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
 

 

एटा में जेलर प्रदीप कश्यप की हरकतों से परेशान जेल वार्डन राजीव हंस कुमार का बयान वायरल

 

सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने 2 जनवरी वर्ष 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं आई। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसने अपनी बेटी को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली।

 

 

 

76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ऐतिहासिक परेड

 

 

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने चार दिन पूर्व किशोरी को बरामद किया, तथा उसका डॉक्टरी परीक्षण करवाया। डाक्टरी परीक्षण में यह बात सामने आई कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने के आरोप में बबलू चौहान नामक युवक को पुलिस ने सेक्टर-80 के पास से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में आज पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय