Saturday, April 26, 2025

शामली में सैंट आरसी कावेंंट स्कूल में ब्रिटेन व इंडिया देशों की सभ्यता को लेकर सेमिनार का आयोजन

शामली। शहर के सैंट आरसी कावेंंट स्कूल में ब्रिटेन व इंडिया दोनों देशों की सभ्यता को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

शनिवार को भारतीय मूल निवासी ब्रिटेन के एलस्ट्री एंड बोरहैम वुड काउंसलर तुषार कुमार ने सैंट आरसी स्कूल में एक सेमिनार को संबोधित किया। उन्होने भारतीय संस्कृति एवं इंग्लैंड की संस्कृति के विषय में जानकारी प्रदान दी। कहा कि भारतीय संस्कृति सभी देशों में सर्वोपरि है।

हमारा भारत आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी भारतीय संस्कृति एवं धरोहर और विरासत में धनी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का जैसे इंग्लैंड में उच्च शिक्षा किस प्रकार की जा सकती है, भारतीय एवं इंग्लैंड की शिक्षा प्रणाली में क्या अंतर है, भारतीय नागरिकों को इंग्लैंड किस प्रकार सम्मान प्रदान करता है आदि प्रश्नों का कुशलता पूर्वक उत्तर देकर उनको जानकारी प्रदान की।

[irp cats=”24”]

बताया कि वर्तमान समय में हमारे देश की शिक्षा प्रणाली भी दिन प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। जिससे हमारे देश के नागरिक अन्य देशों में भी अपनी सफलता का परचम लहराकर अपने भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल कहा कि हमारे देश के युवा नागरिक तुषार कुमार ने इंग्लैंड में काउंसलर के चुनाव में जीत दर्ज कर अपने देश का नाम रोशन किया है और हमें आशा है कि यह अपने पूरे सेवा भाव से अपने दायित्व का पालन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या उज़्मा जैदी, सुरेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष सेंट स्टीफन स्कूल जलालाबाद, योगेंद्र रोहिल्ला, मोहित कंबोज, प्रतीक गर्ग, दीपक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय