Sunday, May 4, 2025

गाजियाबाद में तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। विजयनगर थाने में दर्ज कराए गए तेज अवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। डीजे संचालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजयनगर के सेक्टर-9 का निवासी प्रदीप उपाध्याय है। उसके खिलाफ सेक्टर-9 की निवासी प्रतिभा ने दर्ज कराई थी।

 

मोदी को अभी भी पसंद नहीं करते मणिशंकर अय्यर, बोले-सोनिया को नहीं पता था उन्हें कांग्रेस से निकालने का !

[irp cats=”24”]

 

इसमें बताया गया कि रात बरात में डीजे बजाया जा रहा था। इसकी आवाज बहुत तेज थी। प्रतिभा का कहना है कि डीजे की आवाज से घर के शीशे टूट गए थे। बुर्जुग मां की तबियत बिगड़ गई थी। घर में कोई भी देर रात तक सो नहीं पाया था। डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में 349 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, मतगणना आज

एक महीने में 302 लोगों ने की शिकायत

डीसीपी ने बताया कि शादी के सीजन में तेज डीजे बजाने की 302 शिकायतें पुलिस कंट्रोलरूम में की गई। मौके पर जाकर पुलिस ने संचालकों के खिलाफ चेतावनी जारी कर कार्रवाई की। नियम के तहत 45-55 डेसीबल तक की आवाज विशेष समारोह पर बजाई जा सकती है। इसके साथ ही रात 10 से सुबह छह बजे तक डीजे बजाना प्रतिबंधित है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय