Monday, February 24, 2025

नोएडा में दलित महिला के साथ हथियार के बल पर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। एक दलित महिला के साथ मारपीट कर बलात्कार करने के आरोपी को थाना रबूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा भी बरामद किया है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो हफ्ते पूर्व आकलपुर गांव में रहने वाली एक दलित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हेमंत उर्फ डिंपल शर्मा नामक युवक ने उसके साथ मारपीट कर हथियार के बल पर जबरन बलात्कार किया, तथा जाति सूचक शब्द कहे।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज हेमंत उर्फ डिंपल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय