Monday, April 21, 2025

गाय को रोटी खिलाने के बहाने बुलाकर करता था गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक गाय को रोटी खिलाने के बहाने बुलाकर बेहद गंदी हरकत करता था। आरोपी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पिछले दो साल से यह कृत्य कर रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस को एक वीडियो मिला। इस वीडियो में एक युवक गाय के साथ एक अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है। इस वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर इस युवक की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी युवक की पहचान शिकोहाबाद की न्यू यादव कॉलोनी निवासी राजेश के रूप में की गई।

वह एक बैंक में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात है। इस शख्स के बारे में जानकारी मिली थी कि वह एक गाय को रोटी खिलाने के बहाने बुलाता है और उसके साथ घिनौनी हरकत करता है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश की लेकिन वह फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद हरवेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को पुलिस टीम के साथ अभियुक्त राजेश यादव पुत्र भोगीलाल निवासी यादव कालोनी शिकोहाबाद को सुभाष तिराहे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया है कि वह यह कृत्य पिछले दो सालों कर रहा था।

एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर के पूर्व और वर्तमान में आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा के बंगारी है यूपी के सबसे अमीर IAS, करोड़ों की है सम्पत्ति
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय