Thursday, April 17, 2025

सहारनपुर में गौकशी में दस हजार के वांछित अभियुक्त को भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने गौकशी में 10,000 रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना नागल प्रभारी प्रवेश कुमार के नेतृत्व में थाना नागल पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गौकशी करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले ईनामिया वाँछित अभियुक्त आसु उर्फ आस मौहम्मद पुत्र मेहरबान निवासी पाण्डौली थाना नागल को पाण्डौली फाटक से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 30 अगस्त को वह अपने साथी फरमान उर्फ बिल्ला पुत्र अब्दुल रहीम के साथ एक बछडे को काटने के लिये ले जा रहे थे। कि इतने मे ही पुलिस आ गयी थी। हम लोगो ने पकडने जाने से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये तथा उस दिन उसका एक साथी फरमान उर्फ बिल्ला पकडा गया था।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल हरकेश सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-5 : महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय