Saturday, April 26, 2025

लोकसभा चुनाव, होली और रमजान को लेकर रहे सतर्क : एडीजी डीके ठाकुर

सहारनपुर। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने सहारनपुर में आयोजित बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव, होली और रमजान को लेकर सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालाें पर नजर रखे। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन सहारनपुर में लोकसभा चुनाव, होली और रमजान माह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

 

उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवदेनशील इलाकों को चिहिंत करें। रोजाना इन इलाकों में पैदल गश्त की जाए। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर सक्रिय रहे। प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। सोशल मीडिया पर खास निगरानी की जाए। कोई अगर माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। लोकसभा चुनाव को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई को तेजी से अभियान चलाया जाए। इस दौरान डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी, एसएसपी सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी सहारनपुर अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सहारनपुर सागर जैन सहित जनपदभर के सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय