Wednesday, April 2, 2025

मेरठ में महिला की हत्या कर लाश सड़क पर फेंकी, नहीं हो सकी पहचान

मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव हापुड़ रोड पर फेंक दिया। लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

शुक्रवार देर रात पुलिस को एक महिला का शव हापुड़ रोड पर फफूंडा तिराहे के पास ग्रैंड हेवन मैरिज हॉल से अलीपुर वाली रोड पर मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला। महिला की उम्र 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने सोने की ज्वेलरी पहनी हुई है। मृतक महिला के माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से कोई कागज नहीं मिला है। महिला ने ग्रे रंग का सूट और सलवार पहन रखा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिले के सभी थानों और दूसरे जिलों से जानकारी मांगी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय