Monday, April 29, 2024

टोल टैक्स बढ़ने के बाद अब रोडवेज का किराया बढ़ाने की तैयारी, जल्द आ सकते है आदेश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। टोल टैक्स शुक्रवार रात 12 बजे बाद से बढ़ गया है। जिसके चलते रोडवेज भी किराया बढ़ाएगा। इसके चलते देर रात तक रोडवेज के वित्त अधिकारी किराये की गणना में लगे रहे। अफसरों का कहना है कि टोल टैक्स का किराया बढ़ना तय है।

अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज बसों को भी टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। इसलिए किराया बढ़ना लाजिमी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे बाद टोल टैक्स बढ़ गया है। मगर इसका कोई आदेश रात तक नहीं आया है। जब तक लिखित में आदेश नहीं आएगा तब तक किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एआरएम वित्त मुकेश अग्रवाल का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ने पर शत-प्रतिशत रोडवेज की बसों का किराया बढ़ेगा। किस रूट पर कितना किराया बढ़ाना है, इसको लेकर गणना की जा रही है। जैसे ही टोल टैक्स बढ़ने का आदेश आएगा। वैसे ही बसों का किराया बढ़ा दिया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया एआरएम वित्त और एकाउंट के कर्मी कितना किराया बढ़ाना है, इसकी गणना कर रहे हैं। टोलटैक्स बढ़ते ही किराया बढ़ाकर अपडेट कर दिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय