Sunday, May 5, 2024

मुजफ्फरनगर में व्यापारियों ने किया मंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव, फिर किया प्रदर्शन, खुल गया नावल्टी चौराहा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड स्थित नावल्टी चौराहे के बंद होने से व्यापारियों को काफी नुकसान एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चौराहे को खुलवाने के लिए संघर्षशील थे। समस्याओं का समाधान कराने के लिए व्यापारी बुधवार को स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले एवं चौराहे को खुलवाने के लिए आग्रह किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा चौराहे को खुलवाने के लिए प्रयास किए गए एवं जिला प्रशासन से वार्ता की गई , जिसके बाद नावल्टी चौराहे को खोल दिया गया।

बुधवार को सुबह के समय ही संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव करते हुए समस्याओं से अवगत कराया गया । उन्होंने कपिल देव के घर के बाहर  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

इस दौरान कपिल देव अग्रवाल द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा एवं नावल्टी चौराहे को खोल दिया जाएगा। व्यापारियों द्वारा नावल्टी चौराहे पर बुधवार को फिर से जाम लगाते हुए अपना गुस्सा प्रकट किया गया।

व्यापारियों द्वारा नावल्टी चौराहे को जाम करने की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या पुलिसकर्मी की

सुनने को तैयार नहीं थे। वहीं व्यापारियों  द्वारा नावल्टी चौराहे को खुलवाने के लिए किए गए अथक प्रयासों के बाद पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया और पुलिस प्रशासन को व्यापारियों की बात मानते हुए चौराहे को खोल देना पड़ा।

संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यकर्ता शलभ गुप्ता ने बताया कि नावल्टी चौराहा बंद होने से व्यापारियों को उनके व्यापार में काफी नुकसान हो रहा था। उन्होंने बताया कि चौराहे के बंद होने से एंबुलेंस एवं आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि चौराहा बंद होने के कारण लोगों को अस्पताल चौराहा या फिर शिव चौक से घूम कर आना पड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि चौराहा कनेक्टेड होता है, जिससे काफी लोगों को आवागमन में सहायता मिलती है एवं आसानी भी रहती है। उन्होंने कहा कि बाजारों से खरीददारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों को भी आने जाने के लिए काफी लंबा चक्कर काटकर आना पड़ रहा था, जिस कारण कुछ खरीदार चक्कर काटने से बचने के लिए बगैर सामान खरीदे या इधर-उधर से सामान की व्यवस्था कर अपने गंतव्य की ओर वापस जा रहे थे, जिससे अंसारी रोड स्थित व्यापारियों को उनके व्यापार में काफी बड़ा नुकसान हो रहा था। नावल्टी चौराहा खुलने के बाद मौजूद व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय