Saturday, May 11, 2024

कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा में किया कृषि मेले का आयोजन, श्रीअन्न को प्रोत्साहित करने का आह्वान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्रीअन्न) पुनरोद्धार कार्यकम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कृषि प्रशिक्षण के साथ साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) योजना के अन्तर्गत कृषक मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा मे किया गया।

कार्यकम मे मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर सैनी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम मे विकास खण्ड सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित राठी द्वारा विशिष्ठ अतिथि के रूप मे प्रतिभाग किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

तथा दीप प्रज्जवलन कर मुख्य अतिथिख विशिष्ठ अतिथि उप कृषि निदेशक, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ गन्ना अनुसंधान केन्द्र, उत्तर प्रदेश गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान के वैज्ञानिको एंव कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको द्वारा कृषको को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक सन्तोष कुमार यादव द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा कृषको को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने का आवहान किया गया।

कार्यकम में कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा एंव चितौडा के प्रभारी अधिकारी डा० हंसराज सिंह द्वारा कृषको को कृषि विज्ञान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी प्रदान की तथा कृषको से आवहान किया कि वह कृषि वैानिको से कृषि एंव कृषि से सम्बन्धित विषयो की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही साथ अपनी कृषि एवं कृषि से जुडी समस्याओ का निदान प्राप्त करें।

कार्यकम मे डा० वेदप्रकाश वैज्ञानिक गन्ना शोध संस्थान द्वारा भूमि परीक्षण के महत्व के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषको को पोषक तत्वो की कमी के पौधों में लक्षणो के सम्बन्ध से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में डा०रीना वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा द्वारा मिलेट्स (श्रीअन्न) की वैज्ञानिक खेती की तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ ही साथ उनकी समस्याओ कर निदान किया गया।

कार्यक्रम में डा० सविता आर्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा द्वारा मिलेट्स (श्रीअन्न) मे उपलब्ध पोषक तत्वो के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के साथ ही साथ (श्रीअन्न) मिलेट्स से अन्य उत्पाद बनाने की जानकारी प्रदान की तथा कृषको से आवहान किया कि वह अधिक से अधिक मिलेट्स (श्री अन्न) का उत्पादन करें।

कार्यकम मे सत्येन्द्र कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी द्वारा अपने अनुभाग के द्वारा संचालित योजनाओ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की तथा कृषको की समस्याओं का निदान किया। कार्यकम मे अपने सम्बोधन में अमित राठी पूर्व प्रमुख विकासखण्ड सदर द्वारा कृषि विभाग द्वारा देय सुविधाओं का लाभ उठाने का कृषको से आवहान किया गया।

कार्यकम में अपने सम्बोधन मे डा० सुधीर सैनी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको से कहा कि इस प्रकार के कार्यकम अधिक से अधिक आयोजित किये जाये, जिससे कृषक मिलेट्स (श्री अन्न) उत्पादन करने हेतु प्रोत्साहित हो वही दूसरी ओर उपभोगताओं को मिलेट्स (श्रीअन्न) अपने भोजन में उपयोग हेतु आसानी से मिल सकें।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अतिरिक्त कृषि निवेश आपूर्तिकर्ताओं द्वारा आकर्षक स्टाल लगाये गये। कार्यकम में बहुत अधिक संख्या में कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अध्यक्ष की अनुमति से कार्यकम की समाप्ती की घोषणा सभी उपस्थित प्रगतिशील कृषको, वैज्ञानिको, कर्मचारियों एंव अधिकारियों का आभार प्रकट कर कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने की। कार्य का संचालन अरविन्द कुमार शर्मा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय