Saturday, April 26, 2025

शामली में दिनभर सर्द हवाऐं चलने से लोगों को हुई परेशानियां, नहीं मिली ठंड से निजात

शामली। मंगलवार को दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों के शरीर में कंपकंपी बांधे रखी। सवेरे आसमान में घना कोहरा छाया तो दिनभर सर्द हवाऐं चलने से लोगों को परेशानियां हुई। लोगों ने गर्म कपडे पहनकर व धूप में बैठे, लेकिन वहां भी ठंड से निजात नही मिल सकी।

दिसंबर माह आधा गुजर गया है। अब ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार रात्रि में तापमान गिरने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड है। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि के समय ठंड का प्रकोप इस कदर बढने लगा है कि समय से पहले ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है।

सवेरे आसमान में घना कोहरा छाया रहा और दिनभर सर्द हवाऐं चलने से लोगों के शरीर में कंपकंपी बधी रही। धूप में बैठकर भी लोगों को ठंड से राहत नही मिली, जिसके बाद लोग आलाव के सहारे बैठे रहे। गर्म कपडों में लोगों की ठंड नही रूकी तो लोगों ने अपने घरों में जाना की उचित समझा।

[irp cats=”24”]

देर रात्रि तक गुलजार रहने वाले बाजार शाम होते होते जल्दी बंद हो गए थे। वही सवेरे स्कूल, कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के वाहन भी घने कोहरे से होकर गुजर रहे है। ऐसे में वाहन चालको को एतियात बरतने की जरूरत है।

लोगों का कहना है कि भीषण ठंड का प्रकोप बढता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका हो या फिर जिला प्रशासन किसी के द्वारा अभी तक आलाव की व्यावस्था नही कराई गई है। जिस कारण रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड और शहर के मुख्य चौराहों पर रात्रि में रूकने वाले लोग परेशान है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय