Wednesday, April 2, 2025

एयर इंडिया को हर छह दिन पर मिलेगा नया विमान: सीईओ कैम्पवेल विल्सन

सिंगापुर/नई दिल्ली। एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पवेल विल्सन ने कहा कि एयरलाइन को अगले 18 महीनों तक हर छह दिन पर एक नया विमान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सेवा के लिए कंपनी ने 470 विमानों के ऑर्डर दिए हैं।

कैम्पवेल विल्सन ने शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ एशिया पैसिफिक एयरलाइंस के अध्यक्षों की 67वीं बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे पास नए विमान हैं, हम कई नए चालक दल और कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हैं, प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार कर रहे हैं। हमें अभी और काम करना बाकी है। हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं।

विल्सन ने कहा कि नए विमानों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया आठ फीसदी की संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रही। इसके अलावा उन्होंने अन्य एयरलाइंस के साथ प्रतिस्पर्धा करने और एयर इंडिया के लिए ट्रैफिक बढ़ाने का भी भरोसा जताया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय