Saturday, May 10, 2025

सत्ता में आये तो चालू करेंगे सेना की पुरानी भर्ती योजना: अजय

मथुरा- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कहा कि इण्डिया समूह के सत्ता में आने पर वर्तमान अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा और पुरानी भर्ती योजना को फिर चालू किया जायेगा।


कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती की पुरानी स्कीम को फिर से चालू किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर उन्होने भरोसा दिलाया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा।


उन्होंने कहा कि लोग महंगाई, भ्रष्टाचार , झूठे वायदे, गन्ना किसानो का भुगतान न होने जैसे मुद्देां से परेशान हैं और अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। गोवध करने वाली कम्पनी से 250 करोड़ चन्दा लेने का भी असर जनता पर उल्टा पड़ा है।


2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ रिश्तों के अनुभव को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि वह विधान सभा का चुनाव था और इस बार लोकसभा का चुनाव है जिसमें 28 दल शामिल हैं। इस बार सपा का वोट कांग्रेस को और कांग्रेस का वोट सपा को जरूर मिलेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय