Tuesday, April 22, 2025

गाजियाबाद में सगे भाई कर रहे थे दो साल से दुष्कर्म, गर्भवती हुई बहन तो खुला राज

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के टीलामोड़ की एक कालोनी में दो भाइयों ने अपनी 13 साल की बहन से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती हो गई है। उसकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुआ। किशोरी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उपचार के साथ उसकी निगरानी में लगे हैं। किशोरी की मां ने दोनों बेटों के ​खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा कराया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

किशोरी कालोनी के एक निजी स्कूल में कक्षा आठवी की छात्रा है। उसके साथ दोनों सगे भाई दो साल से अलग-अलग समय में दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। वह स्कूल में भी ​शिक्षकों से पेट दर्द की ​शिकायत करती थी। दो दिन पहले मां अपनी बेटी को दिल्ली के केंद्रीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने उसका पेट फूला देखकर तुरंत अल्ट्रासाउंड किया।

 

इसकी रिपोर्ट आने पर मां के पैरों तले जमीन निकल गई। डॉक्टर ने कहा कि किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ी देखकर तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। बाद में मां ने टीला मोड़ थाने में पुलिस से ​शिकायत कर दोनों बेटों के ​खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कराया।

 

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। किशोरी के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद कोर्ट पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, मुरादनगर आंदोलन से जुड़े मुकदमे में कराई जमानत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय