Friday, April 26, 2024

रालोद विधायकों को नहीं तोड़ पाए अखिलेश, सभी नौ विधायकों ने जयंत चौधरी से मिलकर दिया साथ रहने का भरोसा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनावों को लेकर बने हालिया गठबंधन से रालोद के सभी नौ विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए गुरूवार को जयंत चौधरी से मिलकर उनके नेतृत्व में भरोसा जताया और साथ रहने का संकल्प जताया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

सपा से अलग होकर ऐन वक्त पर भाजपा के साथ जाने के ताजे राजनैतिक घटनाक्रम ने इन चर्चाओं को जन्म दिया था कि रालोद में सपा पृष्ठभूमि के जो तीन विधायक चंदन चौहान, अनिल कुमार और गुलाम मोहम्मद सपा के साथ जा रहे हैं यह अफवाहें आज निर्मूल साबित हो गईं।

 

 

 चंदन चौहान जो युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ने आज शाम दिल्ली से लौटकर इस संवाददाता को बताया कि राजनीतिक हलकों में जोरशोर से यह चर्चाएं चल रही थीं कि हम जो तीन उम्मीदवार समाजवादी से ताल्लुक रखते थे और 2022 के विधानसभा चुनावों में रालोद के टिकट पर निर्वाचित हुए थे भाजपा गठबंधन से नाखुश हैं और वापस अखिलेश यादव के साथ जा सकते हैं।

 

 

चंदन चौहान ने बताया कि रालोद प्रमुख ने आज अपने आवास 97, शाहजहां रोड़ नई दिल्ली में बैठक बुलाई थी।जिसमें सभी नौ विधायक शामिल हुए। छह अन्य विधायकों में अजय कुमार, राजपाल बालियान, मदन भैय्या, प्रदीप उर्फ गुड्डू, प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खां शामिल हैं।

 

ध्यान रहे इनमें से चार विधायक अशरफ अली, गुलाम मोहम्मद, चंदन चौहान और मदन भैय्या अयोध्या राममंदिर के दर्शन को नहीं जा पाए थे इससे लोकदल में फूट की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। चंदन चौहान ने बताया कि जयंत चौधरी ने कहा है कि भाजपा के साथ जो गठबंधन हुआ है उसके बड़े लक्ष्य हैं। हमें इस बात को नहीं सोचना चाहिए कि कितनी सीटें मिलती हैं। आपस में समन्वय बनाकर हमें सभी सीटों पर जीत दिलाने के लिए पूरे प्रयास करने होंगे।

 

 

 उन्होंने कहा कि गठबंधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीनों बहुत ही खुश हैं। किसान आंदोलन के बारे में जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार खुलेमन से किसान नेताओं से वार्ता कर रही है। हिंसा और तोड़फोड़ के बजाए संवाद से ही किसानों की समस्याओं का समाधान निकलेगा।

 

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के विधायक भाजपा के साथ नीचे से ऊपर तक समन्वय बनाने का काम करेंगे और वह केंद्रीय स्तर पर इसी भूमिका में होंगे। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान ने कहा कि जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी हिंसक आंदोलन का हिस्सा ना बनें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय