Sunday, May 5, 2024

मुलायम सिंह समेत 55 हस्तियों को दिए पदम सम्मान, अखिलेश ने प्राप्त किया, योगी समेत कई नेताओं ने जताया सम्मान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित 55 हस्तियों  को आज यहां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बुधवार शाम आयोजित समारोह में वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में तीन हस्तियों को पद्म विभूषण, पांच को पद्मभूषण और 47 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पिता की जगह पद्म विभूषण सम्मान लिया। डॉक्टर दिलीप महालानाबिस को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक एसआर श्रीनिवास को भी प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ से सुर्खियां बटोरने वाले संगीत निर्देशक मरकथमणि कीरावनी और बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन पद्मश्री पाने वालों में शामिल थीं। पद्मभूषण पुरस्कार परोपकारी सुधा मूर्ति, सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रो. दीपक धर, कन्नड़ लेखक डॉ. एस.एल. भैरप्पा और आध्यात्मिक नेता त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामीजी। महान गायिका वाणी जयराम को मरणोपरांत पद्मभूषण दिया गया।

पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य हस्तियों ने प्रसन्नता जताते हुये दिवंगत नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के चित्र के साथ ट्वीट किया “ माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “ महान व्यक्तियों का सम्मान वस्तुतः उनके महान विचारों एवं कार्यों का सम्मान होता है। मा. नेता जी के ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित होने पर हार्दिक नमन।”

मुलायम के अनुज और सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया “ अन्याय के विरुद्ध सतत संघर्ष ही ‘नेताजी’ की पहचान है। ‘नेताजी’ और उनकी समाजवादी मूल्यों की राजनीति ने देश के करोड़ों लोगों को ‘सामाजिक न्याय’ का भरोसा दिया। कोई भी सम्मान ‘नेताजी’ की शख्सियत से बड़ा नहीं है। ‘नेताजी’ को ‘नेताजी’ बनाने के लिए इस देश के करोड़ों जन को कोटिशः नमन…।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ट्वीट किया “ प्रगतिशाली समाज के निर्माण एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित नेता जी के इस सम्मान के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कोटिशः आभार।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय