Wednesday, April 9, 2025

अलीगढ़ में भूखंड दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से प्रॉपर्टी डीलर ने 65 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज

नोएडा। जनपद अलीगढ़ में भूखंड दिलाने के नाम पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्नल से 65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर ने सेक्टर-63 में ऑफिस खोलकर इस ठगी को अंजाम दिया है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में हथियारों को सौदागर गिरफ्तार, करने जा रहा था सप्लाई, भाई भी हुआ था गिरफ्तार

 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्प्रिंग मीडोज सोसाइटी में रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हैं। पिछले दिनों वह निवेश के लिए जेवर क्षेत्र में भूखंड तलाश कर रहे थे। ऑनलाइन सर्च करने पर बिहार के जिला औरंगाबाद के गांव मिर्जापुर निवासी विकास सिंह से उनका संपर्क हुआ। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया और ऑफिस नोएडा सेक्टर-63 के ए-ब्लॉक में होने की जानकारी दी। उसने अलीगढ़ के टप्पल में जमीन दिखाई और संपत्तियों के मालिक विक्रम सिंह से मुलाकात कराई। विक्रम सिंह ने तीन भूखंड बेचने का प्रस्ताव दिया।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में युवक पर की थी फायरिंग, फंस गई थी कार, पुलिस ने दो बदमाशों को किया लंगड़ा !

 

 

विक्रम सिंह ने पूरी रकम नकद में देने के लिए कहा। इस पर शिकायतकर्ता तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने पूरी रकम प्रॉपर्टी डीलर विकास को देने के लिए कहा। इस पर उन्होंने 15 लाख रुपये के दो चेक दे दिए। इसका भुगतान गाजियाबाद के बंधन बैंक में वर्ष 2021 में हो गया। उसी वर्ष कोरोना के चलते उन्हें अचानक कोलकाता में बहू के पास जाना पड़ा। उन्होंने धीरे-धीरे करके कुल 65 लाख रुपये का भुगतान प्रोपर्टी डीलर के खाते में कर दिया था। जून 2022 में तीन भूखंडों की रजिस्ट्री विक्रम सिंह ने अपने पोते राजीव कुमार और गवाह के रूप में प्रॉपर्टी डीलर विकास सिंह, उतर प्रताप सिंह की उपस्थिति में की।

 

 

 

 

कुंभ को लेकर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं योगी : अखिलेश यादव

 

 

दस्तावेजों के सत्यापन के संबंध में आरोपियों ने कहा कि उन्होंने पहले ही सत्यापन करा लिया है। इसके बाद तीनों भूखंडों का म्यूटेशन पूरा किया गया। आरोप है कि इसके छह माह बाद कथित भूमि मालिक नीरज अत्री ने उनसे कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसके पिता को विक्रय पत्र की राशि नहीं मिली है। साथ ही यह भी बताया कि भूखंड उस जगह पर नहीं हैं, जहां पर प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें दिखाए थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी करके 65 लाख रुपये हड़प लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय