Saturday, February 22, 2025

अखिलेश बोले संगम तब जाएंगे, जब मां गंगा बुलाएंगी

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संगम तब जाएंगे, जब मां गंगा बुलाएंगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से लेकर कोलकाता तक गंगा बहती है। जो गंगा में जहां पर डुबकी लगाना चाहता है, वह लगा सकता है। सभी जगह का अपना-अपना महत्व है।

मुख्यमंत्री Yogi की फोटो से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि कल मैं हरिद्वार में था और मकर संक्रांति पर डुबकी लगाई थी। जब उनसे यह सवाल किया गया कि वह संगम में डुबकी कब लगाएंगे, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि संगम तब जाएंगे, जब मां गंगा बुलाएंगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ हमारी हिंदू परंपरा के तहत हजारों साल से होता आया है। साधु-संत, ऋषि-मुनि, जिन्हें हम कभी नहीं देख पाते, महाकुंभ में उनके दर्शन होते हैं। मां गंगा में पूजा-पाठ की जो तिथियां होती हैं, उस दिन संगम में स्नान करके पुण्य कमाते हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में नम आँखों के बीच आईटीबीपी के जवान का किया अंतिम संस्कार

 

प्रयागराज महाकुंभ में हुई कुछ घटनाओं के बारे में पूछने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी इन सब चीजों पर बात करने का समय नहीं है। लेकिन इतने संसाधन होने के बाद अगर कमियां रहती हैं, तो कहीं न कहीं सवाल खड़ा होता है। आज के समय तो हर चीज लाइव है। हर चीज दिख रही है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन तमाम कमियों पर ध्यान देगी। उन चीजों का सही तरीके से इंतजाम करेगी, क्योंकि अभी बहुत दिन महाकुंभ को चलना है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन तमाम कमियों को दूर करेगी।

 

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल फंसे, गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

ज्ञात हो कि सपा मुखिया अखिलेश मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे हरिद्वार रवाना हो गए। वहां उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में पावन डुबकी भी लगाई। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अखिलेश यादव ने तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया पर लिखा, “मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।” उन्होंने परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना कर चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय