Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, मस्जिदों में खुदाई के सवाल पर भाजपा सरकार को घेरा !

सहारनपुर। सपा मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सहारनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश में मस्जिदों में खुदाई  के सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि खोदने से भाईचारा खत्म हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझकर ऐसा कर रही है।

संभल में मिला और एक बंद मंदिर, राधा कृष्ण का मंदिर खुलवाने की कोशिश कर रहा प्रशासन

 

[irp cats=”24”]

अखिलेश यादव हवाई जहाज से लखनऊ से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। यहां करीब 20- 25 मिनट रुकने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बात की। इसके बाद वह पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर के जैन कॉलेज रोड स्थित निवास पर पहुंचे, जहां वह करीब 20 मिनट तक रुके। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। मस्जिदों में खुदाई के सवाल पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा।

मुज़फ्फरनगर में तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

 

उन्होंने भाजपा सरकार और नेताओं पर संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर देश के मजलूमों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों के भगवान हैं, जिनको घर घर में पूजा जाता है। उन्होंने संविधान के जरिए सभी को सम्मान और हक के साथ जीने का अधिकार दिया है। लेकिन भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है। यही वजह है कि वह संवैधानिक तरीके से चलने वाली लोक सभा और विधान सभाओं में सवालों के जवाब नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने और महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा किसी भी मामले में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।

अमित शाह ने संसद में किया अंबेडकर का अपमान, भड़के खरगे बोले- हमारे लिए वे भगवान से कम नहीं !

 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जितनी लूट आज है, इतनी कभी नहीं थी। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए उन्होंने सहारनपुर की जनता को बधाई दी। शादी में आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह इतने कैमरों के सामने भाजपाइयों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि भाजपा नेताओं को शादियों से क्या लेना। उनका शादियों से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश की इस बात को सभी समझ गए कि वह किनके बारे में बोल रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय