Thursday, May 15, 2025

शामली में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विभिन्न स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

शामली। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस दौरान बच्चों व अभिभावकों को जागरूक भी किया गया।

 

गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विद्यालय के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

 

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सैनी ने इस गोली को खाने का लाभ बताया और सभी बच्चों ने इस गोली का सेवन किया। इस अवसर पर आशीष जैन, रविंद्र कुमार, शिवकुमार धीमान, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे। शहर के आरके इंटर कालेज शामली, शहर के श्री जैन कन्या इंटर कालेज, शहर के वीवी इंटर कालेज आदि में भी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय